Rewari To Jalandhar Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी जिले और पंजाब प्रदेश के जालंधर जिले के बीच बस कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए हरियाणा रोडवेज में सुपरफास्ट बस सर्विस शुरू की है। इस बस के शुरू होने से रात में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह बस रेवाड़ी जिले की यात्रियों का दिल्ली, पानीपत, अंबाला और पंजाब का सफर आसान बनाएगी। रेवाड़ी रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार यह बस रेवाड़ी बस स्टैंड से चलकर दिल्ली, पानीपत, अंबाला, करनाल, राजपुरा, लुधियाना बायपास और फगवाड़ा होते हुए जालंधर पहुंचेगी। इस बस में रेवाड़ी से जालंधर का सफर करने के लिए यात्रियों को 580 रुपए और दिल्ली से जालंधर का सफर करने के लिए 480 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
रेवाड़ी से जालंधर के बीच इस प्रकार रहेगा टाइम-टेबल
हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी से पंजाब प्रदेश के जालंधर के बीच शुरू हुई नई हरियाणा रोडवेज बस रेवाड़ी से शाम 6:40 बजे जालंधर के लिए रवाना होगी। यह बस रेवाड़ी के बाद धारूहेड़ा से शाम 7:10 बजे, दिल्ली से जालन्धर रात 10:40 बजे, पानीपत से रात 12:20 बजे, अम्बाला कैंट से सुबह 2:20 बजे, लुधियाना से सुबह 4:40 बजे चलकर जालन्धर अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक आगमन करेगी।
वापसी में जालंधर से रेवाड़ी के लिए इस प्रकार रहेगा समय
हरियाणा प्रदेश में रेवाड़ी रोडवेज डिपो द्वारा शुरू की रात्री बस वापसी में जालन्धर से शाम 4:50 बजे जालंधर से रेवाड़ी के लिए चलेगी। इसके बाद यह बस फगवाड़ा से शाम 5:20 बजे, लुधियाना बायपास से शाम 5:50 बजे, खन्ना से शाम 6:40 बजे, राजपुरा से रात 7:25 बजे, अम्बाला कैंट से रात 8:00 बजे, पानीपत से रात 10:00 बजे और दिल्ली से रात 12:30 बजे चलकर रात 2:30 तक रेवाड़ी बस स्टैंड पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से हरियाणा पंजाब और दिल्ली के बीच बस कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ रात्रि में सफर करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।


