Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले से उत्तर प्रदेश के मथुरा के बीच रोडवेज विभाग ने ब्रजनगरी एक्सप्रेस रोडवेज बस का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोनीपत रोडवेज डिपो द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह बस जिले के गोहाना बस स्टैंड से मथुरा के लिए रवाना होगी। इस बस से हरियाणा प्रदेश और दिल्ली राज्य के ब्रजनगरी जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
यह बस गोहाना बस स्टैंड से चलकर सोनीपत होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली से फरीदाबाद, बल्लबगढ़, पलवल, होडल और कोसी के रास्ते मथुरा तक का सफर तय करेगी। यह बस खासकर हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले के बस यात्रियों का दिल्ली और मथुरा के साथ पलवल का सफर भी आसान बना देगी।
गोहाना से सुबह 5:45 पर चलेगी हरियाणा रोडवेज की ब्रजनगरी एक्सप्रेस
हरियाणा प्रदेश की उत्तर प्रदेश राज्य की मथुरा शहर से कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए शुरू की गई ब्रजनगरी एक्सप्रेस गोहाना बस स्टैंड से सुबह 5:45 बजे मथुरा के लिए रवाना होगी। यह सुपरफास्ट बस गोहाना से चलकर सोनीपत पहुंचेगी। सोनीपत से यह बस सुबह 6:30 बजे, दिल्ली काले खां से सुबह 7:40 बजे और पलवल से सुबह 9:00 बजे चलकर मथुरा पहुंचेगी।
वापसी में इस प्रकार रहेगा समय
हरियाणा प्रदेश में सोनीपत जिले के गोहाना और उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले के बीच शुरू हुई ब्रजनगरी एक्सप्रेस वापसी में मथुरा से गोहाना के लिए सुबह 11:00 बजे चलेगी। इसके बाद यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस बस पलवल से दोपहर 12:35 बजे और दिल्ली ISBT से दोपहर 2:15 बजे चलकर सोनीपत के रास्ते गोहाना पहुंचेगी।


