Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रतापगढ़ जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में आज रहेगा 4 घंटे का पावर कट

आज ज़िले में धरियावद क्षेत्र में विद्युत लाइनों और जीएसएस के आवश्यक रखरखाव के चलते मूंगाणा सहित कई गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान जिले के लगभग एक दर्जन गांवों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 4 घंटे का बिजली का शटडाउन दिया गया है।

PRATAPGARH NEWS
धरियावद क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण आज चार घंटे का बिजली शटडाउन घोषित किया गया है।

Power Cut Pratapgarh District: राजस्थान प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आज बिजली विभाग की ओर से 4 घंटे का पावर कट देने की सूचना जारी की गई है। आज ज़िले में धरियावद क्षेत्र में विद्युत लाइनों और जीएसएस के आवश्यक रखरखाव के चलते मूंगाणा सहित कई गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान जिले के लगभग एक दर्जन गांवों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 4 घंटे का बिजली का शटडाउन दिया गया है। आज जिले के जिन गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी उनकी सूची जिला बिजली विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। पावर कट के दौरान गांव वासियों को बिजली की व्यवस्था इनवर्टर आदि के जरिए स्वयं करनी होगी।

इन गांव में रहेगी आज 1:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद

प्रतापगढ़ जिले में आज 10 अक्टूबर, शनिवार को धरियावद क्षेत्र में विद्युत लाइनों और जीएसएस के आवश्यक रखरखाव के चलते आज कई गांवों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी रहेगी। 33/11 केवी मूंगाणा जीएसएस के रखरखाव के कारण शनिवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान लौदिया, मूंगाणा, पारसोला सिटी, पारसोला एजी, सेवानागर फीडर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली बंद रहेगी।