Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समानान्तर चयन परीक्षा-2027 के आवेदन की अंतिम तिथि में हुआ बदलाव, अब 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

नवोदय पावटा की प्राचार्य संजू जोशी ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का स्वायत्त संगठन है। समिति ने कक्षा 9वी और 11वी में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए होने वाली समानान्तर चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई है।

पावटा ग्रामीण जवाहर नवोदय विद्यालय
पावटा ग्रामीण जवाहर नवोदय विद्यालय

Jaipur News: जयपुर जिले में पावटा ग्रामीण जवाहर नवोदय विद्यालय, पावटा में समानान्तर चयन परीक्षा-2027 के आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया हैं। 9वीं और ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेने वाले छात्र अब अंतिम तिथि में बदलाव के बाद 15 अक्टूबर तक समानान्तर चयन परीक्षा-2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। नवोदय पावटा में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए समानान्तर प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर तक कर दी गई है।

समिति ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

नवोदय पावटा की प्राचार्य संजू जोशी ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का स्वायत्त संगठन है। समिति ने कक्षा 9वी और 11वी में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए होने वाली समानान्तर चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई है।

अब पात्र अभ्यर्थी तय तिथि 15 अक्टूबर तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कक्षा 9वीं के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति के तय पोर्टल से किया जा सकेगा। प्राचार्य संजू जोशी ने अभ्यर्थियों से अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करने और आवेदन भरते समय जरूरी जानकारी सावधानी से भरने की बात कही है।