यातायात व्यवस्था बेपटरी: यातायात व्यवस्था लडख़ड़ाई, दिनभर जाम 

Dec 11, 2024 - 20:41
 0
यातायात व्यवस्था बेपटरी: यातायात व्यवस्था लडख़ड़ाई, दिनभर जाम 


जयपुर टाइम्स 
मण्डावा। कस्बे की यातायात व्यवस्था बुधवार को बेपटरी रही।  दिनभर कस्बे की मुख्य सडक़ों पर जाम लगा रहा। शादियों के बाद आवाजाही बढऩे के कारण बुधवार सुबह 10 बजे शहरों की मुख्य सडक़ों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। सुबह फतेहपुर बस स्टैण्ड से लेकर सुभाष चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सौंथलिया गेट पर लंबा जाम लग गया। सुभाष चौक के पास भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। वाहन रेंग-रेंग कर निकलते नजर आए। बड़े वाहनों की संख्या अधिक होने से छोटे वाहन भी जाम में फंस गए। इससे स्थिति बिगड़ती चली गई। इसके अलावा विभिन्न सडक़ मार्ग पर भी वाहनों की भीड़भाड़ के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम के चलते यातायात पुलिस भी असहाय नजर आई। व्यापारियों व आमजनों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि शीघ्र शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु करें।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।