: बल्लूवास के रा. उ. मा. विधालय में भामाशाह ने 205 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किया
किशोरी|कस्बे के समीपवर्ती गांव बल्लूवास के रा. उ. मा. विधालय में मंगलवार को प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीना के पिताजी मांगेलाल मीणा ने बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु हर वर्ष की भांति इस बार भी 205 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए। उल्लेखनीय है कि स्थानीय भामाशाह मांगेलाल मीणा द्वारा स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को अब तक लगभग 100000/- रुपए की राशि के गर्म स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने मांगेलाल मीणा का राजस्थानी संस्कृति एवं परम्परा के अनुसार साफा बांधकर अभिनन्दन एवं आतिथ्य सत्कार किया। कार्यक्रम में बल्लूवास प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार मीणा एवं विद्यालय स्टॉफ सदस्य मुरली गुर्जर, नन्छू राम गुर्जर, वार्ड पंच शिवदयाल, श्रीनारायण गुप्ता, सुभाष गुर्जर, लीलाराम गुर्जर जितेंद्र मीणा आदि ग्रामवासी उपस्थित रहें।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति