भाजपा के महासंपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक संपन्न ।

Jun 7, 2023 - 14:48
 0
भाजपा के महासंपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक संपन्न ।

रतनगढ़। भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 30 मई को नौ साल पूरे होने पर पार्टी महासंपर्क अभियान चलाकर आम जन से संपर्क करेगी। यह अभियान 30 जून तक एक महिने तक चलाया जा रहा है ।
महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार की शाम सूर्य सिनेमा हॉल के सामने शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया के नेतृत्व में आयोजित हुई, बैठक में अभियान के जिला सह संयोजक दीनदयाल पारीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र को घर - घर तक पहुंचाया जायेगा। अभियान के विधानसभा संयोजक भागीरथ सिंह राठौड़ ने कहा कि अभियान के अंतर्गत रतनगढ विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जन संपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नागरिकों से संपर्क किया जाना है ।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से लगने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान भाजपा के विचारो को गति देगा, जो 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार पारीक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, राजलदेशर मंडल महामंत्री मदन दाधीच, भाजपा युवा नेता नवल महर्षि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा संपर्क अभियान के संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी व जिला महामंत्री भास्कर शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं का मिठाई खिलाकर व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात बालासोर रैल दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गई  ।
बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री भरत सैनी, उपाध्यक्ष मनोज हारित, नगर मंत्री नारायण दायमां, ओबीसी मोर्चा मंत्री दीनदयाल सोनी, शक्ति केंद्र प्रभारी शंकरलाल कम्मा, प्रकाश चंद्र पारीक, गिरधारीलाल दायमां, लिखमीचंद जांगिड़, मदन सिंह सांगासर, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, नूर मोहम्मद, अयूब कुरैशी, श्योपाल रूखासर, राकेश नवल, पार्षद मनोज सोनी, पार्षद धनपत शर्मा, अमित प्रजापत, योगेश प्रजापत, पवन कुमार धर्ड, मदन सिंह शेखावत, राजीव मंगलहारा, आनंद पंवार, रोहित चांवरिया, कैलाश पंवार, संतोष कुमार जोशी, राजकुमार जांगीड़, बूथ अध्यक्ष लालचंद भगत, लीलाधर प्रजापत, दौलतराम खटीक सहीत कई भाजपाई उपस्थित थे। मंच का संचालन मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया ।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।