शहरी सेवा शिविर आयोजन तहसीलदार राजलदेसर ने किया औचक निरीक्षण
राजलदेसर वर्तमान सरकार के 02 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शहरी समस्या शिविर 2025 के अंतर्गत दिनांक 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक शिविर में तहसीलदार हरदिप सिंह आज औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार हरदिप ने आज सभी शिविर में लगे सभी कर्मीयो के काम की बरीक से निरिक्षण किया। सभी से शिविर में आने वाले लाभार्थियों की सुची जांच की। आज पालिका परिसर में ही पालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 06 से 10 के लिए पालिका के कुन्दन देथा अधिशाषी अधिकारी के निर्देशन में शहरी समस्या शिविर 2025 कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में वार्ड 06 से 10 के वासियों की समस्याओं का हल किया गया। कृषि भूमि का 01, 69-क का 01 आवेदन, जन्म के 5, मृत्यु प्रमाण पत्र के 03, प्रधानमंत्री आवास योजना के 02 आवेदनो का निस्तारण, पेंशन योजना के 03, जन आधार 15 आवेदन, आधार सीडिंग के 10 आवेदन, स्ट्रीट लाईट 15 साफ-सफाई के 2 आवेदनो का निस्तारण किया गया तथा पी.एम. स्वनिधि के 02, आवेदनों का निस्तारण किया गया इस दौरान पालिका के फायरमैन हुकुम सिंह, फायरमैन अर्जुन सिंह एसबीएम के दिलीप सोलंकी एमआइएस इंजिनियर, चन्दन सिंह बारी, पायल नाई, महेन्द्र कुमार भार्गव, प्रेमरतन, लोकेश शर्मा, निर्मल, जसवन्त कुमार , राजकुमार, मनोज कुमार, महिपाल सहित पालिकाकर्मी उपस्थित थे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति