हरियाणा नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह पीएम मोदी की मौजूदगी में 13 मंत्री भी लेंगे शपथ

Oct 17, 2024 - 13:25
 0

हरियाणा के पंचकूला में दशहरा ग्राउंड पर नायब सैनी थोड़ी देर में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं, साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह भी समारोह में शामिल हुए हैं। 

नायब सैनी के साथ 13 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें अनिल विज, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्ण कुमार बेदी का नाम शामिल है। 

समारोह में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण से पहले सभी नेता और विधायक मंच पर एकत्रित हो चुके हैं।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।