राजभाषा विभाग सलाहकार समिति सदस्य बनें चूरू के सुशील शर्मा

Apr 10, 2023 - 16:15
 0
राजभाषा विभाग सलाहकार समिति सदस्य बनें चूरू के सुशील शर्मा


चूरू. हैदराबाद प्रवासी, चूरू के निवासी सुशील कुमार शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय की राजभाषा विभाग की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। 
शिक्षाविद् शंकरलाल झखनाड़िया के पुत्र सुशील शर्मा  हैदराबाद में व्यवसायी है। जिनकी नियुक्ति केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने की। 
गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस समिति का गठन किया। सदस्य का कार्यकाल तीन साल का होगा। समिति का अध्यक्ष केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं सरकारी सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य पदेन होते है। समिति में चार-पांच गैर सरकारी सदस्य होते है, जिनमें चूरू के शर्मा को मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोहिया कॉलेज के स्टूडेंट्स रह शर्मा चुके आरएसएस व एबीवीपी सहित कई संगठनों से जुड़े रहे हैं।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।