सपना शर्मा एनएपीएस राष्ट्रीय योग गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित 

Apr 7, 2023 - 15:28
 0
सपना शर्मा एनएपीएस राष्ट्रीय योग गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित 


चूरू। शेखावाटी में आयोजित एनएपीएस राष्ट्रीय योग गौरव सम्मान 2023 के द्वारा सूरजगढ़ की बहू चूरू की बेटी सपना शर्मा को सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एनएपीएस योगा ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य नरेश कुमार सैनी के द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में 12 स्टेट के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ सुमन जी कुलहरी गढ़वाल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्य डॉ गणेश चेतन जी महाराज, हुनर आपका मंच हमारे अभियान की नेशनल ब्रांड एंबेसडर सोनम केवट, एनएपीएस योग सेंटर झुंझुनू राजस्थान की नेशनल ब्रांड एंबेसडर, महाराष्ट्र कराटे एसोसिएशन के चीफ शिहान दयाशंकर पाल आदि मौजूद रहे। योगाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम की थीम योगा फोर नेचुरल लाइफ के तहत मानव जीवन को प्राकृतिक संसाधनों के साथ जीने की प्रेरणा दी गई। साथ ही साथ कार्यक्रम का लक्ष्य हुनर आपका मंच हमारा अभियान के अंतर्गत देश के विभिन्न प्रांतों से आई हुई प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके हुनर को एक नई पहचान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।