प्रदेश में राशन वितरण की व्यवस्था शीघ्र होगी सुचारू: गोदारा
-राज्य सरकार की राशन डीलरों से वार्ता जारी
जयपुर टाइम्स
जयपुर। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था सुचारू करने के लिए राज्य सरकार की ओर से राशन डीलर्स से उनकी मांगों के संबंध में चर्चा की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान कर नियमित राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य की ओर से इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा व उन्हें न्याय प्रदान करने के लिए राज्यस्तरीय फेसिलिटेशन एण्ड मीडिएशन सेंटर के भवन निर्माण के लिए 19 अक्टूबर, 2015 को जयपुर में भूमि आवंटित की गई। वर्ष 2023-24 के बजट में इस भूमि पर भवन की घोषणा की गई, लेकिन बजट के अभाव में इसका कार्य नहीं हो पाया।
इससे पहले विधायक गोपाल शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश की 25 हजार 500 सक्रिय राशन की दुकानों पर उपलब्ध करवाकर नवीन 4जी पॉईंट ऑफ सेल से जोड़ा जा चुका हैं। इन शेष दुकानों के सक्रिय होने पर आवश्यकतानुसार नवीन 4जी पॉईंट ऑफ सेल से जोडे जाने के लिए समस्त जिला रसद अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह सेन्टर हसनपुरा जयपुर में आवंटित भूमि पर निर्मित किया जाना है, जिसका निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में इस पर कोई राशि व्यय नहीं की गई।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति