राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ा रामगढ़ आज होगा यात्रा का हरियाणा में प्रवेश

शहर में विभिन्न प्रकार की बैंड व राजस्थानी संस्कृति से हुआ स्वागत
अलवर
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मंगलवार को अलवर शहर से शुरुआत हुई। शहर के कटी घाटी रोड से यात्रा सुबह प्रारंभ हुई। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन जुबेर खान और विधायक सफिया खान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जयराम रमेश सहित कई कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बगड तिराहे के समीप दोपहर बाद यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान सड़को के दोनों ओर राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगाए गए बड़े-बड़े होडिंग्स में रामगढ़ और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य वाली उपलब्धियों को भी दर्शाया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों की ओर से पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल की गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को सुबह यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी इससे पूर्व अलवर शहर के कटी घाटी से यह यात्रा प्रारंभ हुई शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यह यात्रा रामगढ़ क्षेत्र में पहुंची। शहर में विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से राहुल गांधी की अगवानी की गई।