राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक हुई संपन्न
अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक हुई। महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर को भगवान श्री राम जी का दूसरा स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमें प्रातः 11:00 बजे त्रिपोलिया गणेश मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली जाएगी जो बजाजा बाजार, होप सर्कस होते हुए राज ऋषि अभय पहुंचेगी तथ पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे और अयोध्या से पधारे हुए संत के द्वारा भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा। उसके पश्चात महाआरती की जाएगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा इस उत्सव का निमंत्रण सभी धार्मिक संस्थाओं को भिजवाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता आचार्य राजेंद्र शर्मा ने की बैठक में योगानंद शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा, मोनू पंडित, कंचन शर्मा, योगेश शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, रमाकांत शर्मा, महेश चंद शर्मा, रघुवीर स्वामी, देवराज शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी भक्तों से निवेदन है कि इस धार्मिक आयोजन में भाग ले कर धर्म लाभ प्राप्त करें।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति