जिला कलक्टर ने ग्राम दादर में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन की सुनी परिवेदनाएं अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिये निर्देश
अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मालाखेडा उपखण्ड की ग्राम पंचायत दादर में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की परिवेदनाओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि चौपाल में प्राप्त परिवेदनाओ का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाए।
जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्राम दादर सहित आस-पास के क्षेत्र से आये ग्रामीणों से पेयजल, विद्युत, स्वास्थ, रसद, सामाजिक न्याय व अधिकारिता सहित अन्य विभागों की सेवाओं का फीडबैक लिया। जनसुनवाई में आने वाली परिवेदनाओं को जिला कलक्टर ने सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवेदनाओं के निराकरण कि सूचना परिवादी को दी जाये तथा इसकी रिपोर्ट भिजवाये।
ये आई प्रमुख परिवेदनाएं
जनसुनवाई में ग्राम दादर के आसपास के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के समक्ष अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत की, जिसमें ग्रामीणों ने ग्राम दादर में पीएचसी खुलवाने की मांग रखी, जिस पर उन्होंने डिप्टी सीएमएचओ को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्रामवासियों ने विद्युत तार ठीक करवाने, बिजली लाइन को अन्यत्र शिफ्ट कराने की परिवेदना दी, जिस पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को त्वरित समाधान एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त गांव गुमटी का बास में ग्रामवासियों ने पेयजल सप्लाई कराने, दादर स्कूल में कक्षा- कक्ष, मुख्य द्वार तक सड़क एवं पिंक टॉयलेट निर्माण, सामुदायिक भवन की चार दीवारी निर्माण, ग्राम बुर्जा में नाला सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास एवं शौचालय निर्माण कराने इत्यादि परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली घर योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, किसानों से संबंधित योजनाएं इत्यादि की जानकारी दी गई। जिला कलक्टर ने ग्रामवासियों से ग्रामीण समस्या समाधान शिविर एवं प्रशासन गांव की ओर अभियान में समस्याओं को तत्काल समाधान कराने तथा पात्र लोगों से एनएफएसए योजना के तहत आवेदन करने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल, जिला परिषद के सीईओ सालूखे गौरव रविन्द्र, यूआईटी सचिव स्नेहल नाना धीग्दे, उपखण्ड अधिकारी मालाखेडा नवज्योति कंवरिया, तहसीलदार धीरेंद्र कर्दम, ब्लॉक विकास अधिकारी राजबाला मीणा, डीएसओ विनोद जुनेजा, सरपंच सुमन देवी सहित संबंधित जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति