राम नवमी के अवसर पर 551 रामभक्तों  के द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन 

Mar 31, 2023 - 16:16
 0
राम नवमी के अवसर पर 551 रामभक्तों  के द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन 

करणी कॉलोनी ,विजयवाडी, पथ नंबर 7 सीकर रोड पर रामनवमी के उपलक्ष में श्री बालाजी सेवक परिवार के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक शीतल जैन ,नंद सिंह राजपूत, प्रभु दयाल जांगिड़, पंकज गोयल ने बताया कि सुंदरकांड पाठ में भगवान राम, हनुमान आदि की झांकियां भी निकाली गई। रामभक्तों को भजनों पर खूब रिझाया गया। कार्यक्रम में रामगोपाल पाटोदिया, प्रहलाद सहाय गोयल, नवरत्न कुमार राजोरिया, विमल कुमार शर्मा, ज्ञान चंद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राम प्रकाश जांगिड़ ,नवरत्न गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विधायक नरपत सिंह राजवी, रीको निदेशक सीताराम अग्रवाल, पार्षद राधेश्याम शर्मा, पार्षद सुरेश जांगिड़ ,पार्षद राजेश गुर्जर, पार्षद महेश संघी, पूर्व पार्षद  रिधकरण परसरामपुरिया,समाजसेवी मोहनलाल अग्रवाल, सेंट्रल स्पाइन परिषद के अध्यक्ष मुकेश बिवाल,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू मीणा, योग गुरु अजय शर्मा, समाज,सेवी मुकेश जिंदल, विवेक गुप्ता वार्ड संयोजक संजय मेठी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।