सेवापुरा में हुआ ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन

Dec 24, 2025 - 14:30
 0
सेवापुरा में हुआ ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन

जयपुर @  रामपुरा डाबड़ी तहसील की ग्राम पंचायत सेवापुरा में राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर राज्य सरकार द्वारा सेवापुरा पंचायत भवन में ग्राम पंचायत सेवापुरा, नागल पुरोहितान, उदयपुरिया,राजावास,खोराश्यामदास का सामुहिक ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी रामपुरा डाबड़ी तहसीलदार धर्मेन्द्र स्वामी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में राजस्व विभाग में 5 नांमान्तरण, 3 शुद्धीकरण, 130 जाति - मुल प्रमाण पत्र, 20 जन्म के तथा 5 मृत्यु प्रमाण पत्रों के आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में प्रशासक रोहिताश भुमला, गिरदावर केसर दैय्या, सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राकेश शर्मा, कनिष्ठ लिपिक सीताराम मीणा, समाजसेवी शिवराज उदय, ई मित्र संचालक बाबुलाल जाट, सुरेश चौधरी 
उपस्थित रहे। शिविर में विधुत , पशुपालन , कृषि, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, वन, खाद्य, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।