पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलवर आगमन पर जिले की सीमा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ जसवंत यादव , महंत प्रकाश महाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत

अलवर / राजगढ़। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर राजघराने के पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए अलवर आई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर बांदीकुई अलवर सड़क मार्ग से अलवर पहुंची । रास्ते में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अलवर जिले की सीमा पर अलवर, राजगढ़, थानागाजी विधानसभा क्षेत्र सहीत अलवर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर जसवंत यादव व भाजपा नेता महंत प्रकाश दास महाराज ने थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ वसुंधरा राजे का पुष्प वर्षा करके माला पहनाकर ,शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर जसवंत यादव, पूर्व जिला प्रमुख किरण यादव, अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, विजय समर्थ लाल, सुनीता मीणा, पूर्व प्रधान देवकरण मीणा, अभिषेक शर्मा, रोहिताश घाघल, रुबिया उपाध्याय, पूर्व कमीशनर सी आर मीणा, श्रवण जांगिड़ , राकेश मीणा , रामराय शर्मा , हरीश फायदा ,रोहिताश मीणा, ओम प्रकाश घैसलया प्रेमनाथ धामणी, राहुल दीक्षित, मीना खंडेलवाल, अशोक बजाज, राजेंद्र जैन, अजय यादव , बाबूलाल शर्मा, बृजमोहन योगी, दिनेश प्रजापत, पवन सिंह नरूका, शीला शर्मा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।