सुशासन को चरितार्थ करने के लिए सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों की निश्चित समय सीमा में क्रियान्विति कर आमजन को किया जाए लाभांवित

Dec 24, 2025 - 14:06
 0
सुशासन को चरितार्थ करने के लिए सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों की निश्चित समय सीमा में क्रियान्विति कर आमजन को किया जाए लाभांवित

अलवर। जिले में 19 से 25 दिसम्बर तक संचालित सुशासन सप्ताह के तहत कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल एवं एडीएम द्वितीय योगेश डागुर की अगुवाई में सुशासन कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में सुशासन संबंधित नवाचारों और आमजन को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं को सरकार की भावना के अनुरूप गुणवत्ता व तय समयसीमा में प्रदान किये जाने के संबंध में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कार्मिक से विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि वाजपेयी के सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए आमजन को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सुगमता से प्रदान करने, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का त्वरित निराकरण कर राहत प्रदान करने, तकनीकी दक्षता में वृद्धि करने, प्रतिदिन के व्यवहार में सौम्यता व सुगमता लाने, लंबित योजनाओं एवं कार्यों को धरातल पर अमलीजामा आदि के संबंध में जानकारी दी। इस द्वौरान जिले के नवाचारों पर शॉर्ट फिल्म दिखाकर नवाचारों में अचीव उपलब्धियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नित नए नवाचारों के माध्यम से आमजन को जोडकर सुशासन को मतबूती प्रदान की जानी चाहिए। जिले में संचालित अतुल्य अलवर अभियान, वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे नवाचारों में आमजन की सहभागिता रही है तथा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत अलवर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।