नगर पालिका ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान, बहादुर सिंह कॉलोनी रोड पर नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण

सरदारशहर। शहर की नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर दोबारा शुरू किया गया है। शहर में मुख्य सड़कों व मुख्य सड़कों के आसपास की गलियों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए नगर पालिका द्वारा पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। उसी के तहत नगर पालिका द्वारा शहर में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले शुरू किया गया था। आचार्य महाश्रमण जी के आगमन को लेकर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान को एक बार बंद कर दिया गया था। नगर पालिका द्वारा न्यायालय के आदेश की पालना में व शहर में मुख्य सड़कें व आसपास की गलियों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने का अभियान एक बार फिर शुरू किया गया है। अतिक्रमण हटाने के बाद बहादुर सिंह कॉलोनी रोड को नगर पालिका द्वारा सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सड़क के बीच में डिवाइडर व लाइटिंग लगाकर सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उसी को लेकर नगर पालिका द्वारा बहादुर सिंह कॉलोनी रोड पर अतिक्रमण हटाया गया है और शहर में अन्य जगहों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान नगर पालिका द्वारा लगातार जारी रहेगा। आपको बता दें कि नगर पालिका द्वारा मुख्य बाजार के आस पास की गलियों में पहले भी अतिक्रमण हटाकर गलियों को चौड़ा किया गया था। अब नगर पालिका द्वारा दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका द्वारा शहर की मुख्य सड़कें व मुख्य सड़कों के आसपास की गलियों से अतिक्रमण हटाकर शहर को सुंदर बनाने का प्रयास नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है।