राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन 

Dec 24, 2025 - 13:56
 0
राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन 

राजगढ़। लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एण्ड़ रिसर्च फाउण्डेशन, अलवर द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषक गोष्ठी व कृषक प्रर्दशनी का आयोजन तुषार गार्डन, राजगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी सीमा मीना, कॉर्डिनेटर बायफ जे के सिंह व बलराम सोलंकी, ब्लॉक पशुपालन अधिकारी मोहन लाल मीना एवं संस्था के स्टेट हेड अनिल गुप्ता  के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी सीमा मीना द्वारा कृषक प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया व संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सराहना की।
ब्लॉक पशुपालन अधिकारी मोहन लाल मीना ने बताया कि संस्था स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है व बताया कि पशुओं में मौसमी बीमारी जैसे गलघोंटू, खुरपका मुंहपका, कृत्रिम गर्भधारण आदि के बारे में व विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। 
बायफ संस्था के कॉर्डिनेटर जे के सिंह व बलराम सोलंकी ने पशुओं में कृत्रिम गर्भधान के बारे मे  विस्तार से जानकारी दी गई l 
संस्था के स्टेट हेड अनिल गुप्ता ने किसान दिवस पर सभी किसानो को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि संस्था जिले में दस हजार किसानों के साथ कृषि आधारित आजीविका सशक्तिकरण बढ़ाने के लिए कार्य कर रही संस्था द्वारा राजगढ़ व मालाखेड़ा ब्लॉक में दो किसान उत्पादक संगठन संचालित किए जा रहे संगठन के माध्यम से किसान अपनी आय में बढोतरी कर रहे हैं तथा उन्होने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की आवयकता पर बल दिया इसका एकमात्र विकल्प खेत में किसानो को मिट्टी की जॉंच के उपरान्त ही संतुलित पोषक तत्वों का उपयोग किया जावें इसके साथ ही किसानेा को जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस अवसर पर संस्था के सहयोग से कृषक उत्पादक संगठनो व किसानो के द्वारा कृषि प्रर्दशनी का आयोजन किया गया जिसमें उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत सिंचाई पद्वति एंव अन्य कृषि उत्पादो का प्रदर्शन किया गया व  ग्रामीण विकास विकास के क्षेत्र में संचालित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न प्रगतिशिल कृषक को सम्मानित किया गया  कार्यक्रम में राजगढ़ ब्लॉक के कृषक उत्पादक संगठन के सदस्य, आजीविका विकास कार्यक्रम के चयनित सदस्यों ने भाग लिया।  कार्यक्रम में ब्लॉक राजगढ़ के क्लस्टर मैनेजर भगवान सहाय, दीपक महाजन व परियोजना से जुड़े सभी स्टाफ उपस्थित रहे एवं सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला किसानो ने भाग लिया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।