सरपंच प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, खेतों को सिंचाई का पानी देने की मांग

चूरू। भारतीय किसान संघ की ग्राम पंचायत सहनाली में हुई बैठक में भारतीय किसान ग्राम समिति का गठन किया गया।
ग्राम पंचायत सहनाली छोटी में भारतीय किसान संघ ग्राम समिति के गठन पर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा, जिला मंत्री रामकुमार सिंह एवं संभाग मंत्री शंकर महर्षि ने संघ की ओर से हर खेत को मिले सिंचाई के पानी और नदियों से जोड़कर लिंक प्रोजेक्ट को लेकर चलाए जा रहे आन्दोलन व जनजागरण अभियान की ग्रमीणों को जानकारी दी।
गठित ग्राम समिति का अध्यक्ष मानसिंह बिदावत, ग्राम समिति मंत्री लेखराम, युवा प्रमुख सुधीर शर्मा, महिला प्रमुख मोहिनी देवी, व्यसनमुक्ती प्रमुख सुनील कुमार, मंगूसिंह जैविक प्रमुख, महावीर शर्मा जल संरक्षण प्रमुख, गोपाल सिंह पौधारोपण प्रमुख तथा युवा प्रमुख मोहन सिहाग को बनाया गया। जिला मंत्री राम कुमार सिंह ने संगठन की रीति नीति पर डाला प्रकाश जल आंदोलन प्रथम चरण को लेकर ग्राम वासियों को दी। सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य को ज्ञापन देने पर चर्चा की।