भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित

Jun 20, 2023 - 15:01
 0
भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित


चूरू। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान के नेतृत्व में बैठक का आयेाजन किया गया। बैठक में मोर्चा के जिलाघ्यक्ष अख्तर खान ने बताया कि आगामी 24 जुन को टाउन हॉल में होने वाले संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ संबोधित करेंगे। जिलाध्यख खान ने बताया कि अल्पसगंख्यक समाज ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर सम्मेलन में भागीदारी निभाएं। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में पहुंच कर सफल बनाएंेंगें। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचायेगा। मोर्चा के प्रभारी हाजी अब्दुल हबीब अनवर ने बताया कि मोदी सरकार के 09 वर्ष सेवा सुशासन के कार्यकाल के अवसर पर संयुक्त सम्मेलन रखा गया है। प्रधानमंत्री के 09 वर्ष के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण महा जनसर्म्पक अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश में आयोजित सुफी संत संवाद कार्यक्रम के लिए लगाये गये जिला प्रभारी रमजान मोहम्मद आसलु व सह प्रभारी आमिन शाह खोखर व हबीब लिलगर को पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सह प्रभारी असगर अली जोईया, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित मेघवाल, मोर्चा के जिला संयोजक हाजी शरीफ सोंलंकी, सलीम मणियार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। मोर्चा के महामंत्री मुराद खां एलमाण ने आये हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर  उपाध्यक्ष शौकत गौरी, रफिक चेजारा, जिला मंत्री बाबु खां तंवर, उत्तर दक्षीण शहर के मण्डल अध्यक्ष बाबु भाई टेलर, ईरशाद भाटी, रतननगर मण्डल अध्यक्ष साबिर कुरेशी, आरिफ गौरी, मुख्तियार खंा, सिकन्दर लुहार, एसएल जोईया, शाहरूख खान आदि मौजुद रहे। संचाालन मिडिया प्रभारी आसिफ खान खानजानी ने किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।