मदन राठौड़ बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: निर्विरोध चुने गए, शनिवार को होगी आधिकारिक घोषणा 

Feb 21, 2025 - 22:05
 0
मदन राठौड़ बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: निर्विरोध चुने गए, शनिवार को होगी आधिकारिक घोषणा 

जयपुर | भाजपा में मदन राठौड़ का प्रदेशाध्यक्ष बनना तय हो गया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें मदन राठौड़ के अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में उनका निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बनना तय है। इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की जाएगी।  

मदन राठौड़ के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित पांच नेताओं ने किया। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शाम 4:30 बजे तक चली, जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई।  

भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि कुल पांच नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए, जिनमें सभी में मदन राठौड़ का नाम था। प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के लिए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।  

इसके अलावा, प्रदेश से 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।