लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी में मनाया फाउन्डर्स डे

जयपुर टाइम्स
चूरू। लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी 23 वां फाउण्डर्स डे मनाया गया। प्राचार्य दीपक पुरोहित ने बताया कि शारदा सिंघानिया के नेतृत्व में 23 वां फाउण्डर्स डे मनाया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि सिंघानिया की ओर से आर्ट व विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिसमें बच्चों की ओर से विभिन्न आर्ट चित्रकारी कला व विज्ञान की विभिन्न माडलों का प्रर्दशन किया गया, जिसमें पेन्टिग आर्ट विज्ञान प्रर्दशनी में रेन डिटेक्टर, होम ऑटोमेशन राडार आदि का मुख्य रुप से प्रर्दशन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत शारदा सिंघानिया, ममता सिंघानिया, यू.के. गुप्ता, डी.के. सैनी सेवानिवृत कमिश्नर केन्दीय विद्यालय, रजनीश सपरा व डॉ. मनीष शर्मा ने माँ सरस्वती व लाला लक्ष्मीपत सिंघानिया की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम "समय यात्रा" को प्रमुख रुप से प्रस्तुत किया गया। जिसमें आदिवासी जीवन, महिला सशक्तिकरण, परमाणु युद्ध व वसुदेव कुंटुम्बकम विषयों को नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एकेडमिक व खेल में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं व अभिभावको को भी ममता सिंघानिया की ओर से सम्बोधित किया गया। प्राचार्य दीपक पुरोहित की ओर से वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बेस्ट हाऊस का अवार्ड पृथ्वी हाऊस को दिया गया। बेस्ट स्टूडेन्ट का आवार्ड कृति शर्मा व सर्वश्रेष्ट खेल प्रतिभा का सम्मान प्रत्यक्ष एस चौधरी को दिया गया।
मुख्य अतिथियों की ओर से विद्यालय की वार्षिक पत्रिका "मुक्तधरा" का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर हजारों अभिभावकों के साथ विद्यालय स्टॉफ छात्र छात्राए मुख्य रुप से उपस्थित रहे।