हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की हुई शुरुआत
अलवर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोडो यात्रा के सफल आयोजन के बाद हाथ से हाथ जोडो अभियान की शुरूआत रविवार को सुभाष चौक स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से की गई। यात्रा का शुभारम्भ पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोडो यात्रा से बौखलाई एनडीए सरकार का सिंहासन अब डगमगाने लगा है। देश को आठ वर्षों में अस्सी साल पीछे धकेलने का कार्य करने वाली भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने है। राहुल गांधी के सियासी सफलतम कदमों से बौखलाई बीजेपी के संकीर्ण मानसिकता वाले नुमाइंदे पूरी तरह बौखला गए हैं। राजस्थान की ऐतिहासिक भारत जोडो यात्रा से भाजपाईयों के पसीने छूट गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की महंगाई, बेरोजगारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारत जोड़ो फोलोअप कार्यक्रम के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज हजारों लोगों की उपस्थिति में किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की विफलताओं को जनता से रूबरू कराने के लिए ना केवल कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि आमजन भी इस यात्रा के साक्षी बने है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखण्डता को बनाए रखने के लिए लम्बा सफर तय कर चुकी भारत जोडो यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के बाद हाथ से हाथ जोडो अभियान में लोग खुले मन व दिल से समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत अलवर शहर में घर-घर जाकर लोगों को राहुल गांधी का संदेश, राज्य सरकार की जनकलयणकारी योजनाओं की जानकारी एवं केन्द्र की आम जनविरोधी बीजेपी सरकार के विफलताओं का पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, उपजिला प्रमुख ललिता मीणा, श्वेता सैनी, कृष्ण मुरारी गंगावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, प्रधान दौलत जाटव, वीरवती जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष जफरू खान, सावित्रि नरेन्द्र मीणा, अशोक कुमार सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति