केंद्रीय मंत्री यादव ने नारायणी देवी महाविद्यालय में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में की शिरकत  परिवार के संस्कार ही व्यक्ति को बुराइयों की ओर जाने से रोकते हैं - केंद्रीय मंत्री यादव

Dec 24, 2025 - 14:25
 0
केंद्रीय मंत्री यादव ने नारायणी देवी महाविद्यालय में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में की शिरकत   परिवार के संस्कार ही व्यक्ति को बुराइयों की ओर जाने से रोकते हैं - केंद्रीय मंत्री यादव


बहरोड़। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र स्थित नारायणी देवी महाविद्यालय में परिवार मणिका पुस्तक विमोचन एंव विचार गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवनकाल में तीन बातों पर हमेशा ध्यान देना चाहिए विचार, व्यवहार और संस्कार। व्यक्ति के मन में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के विचार आते हैं इसलिए हमेशा अच्छे विचारों को अपनाना चाहिए, क्योंकि विचार ही समाज में व्यवहार को दर्शाता है। अच्छी संगत और अच्छी शिक्षा से ही व्यवहार बनता है।
उन्होंने कहा कि व्यवहार को प्रभावित और नियंत्रित संस्कार करते हैं और संस्कार को देने वाली इकाई का नाम ही परिवार है। परिवार एक ऐसी इकाई है जिसमें सब लोग एक दूसरे के प्रति निस्वार्थ होकर कार्य करते हैं, निस्वार्थ कार्य ही परिवार में संस्कार उत्पन्न करते हैं और संस्कार ही बुरे कार्य करने से रोकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बहरोड़ विधायक जसवंत सिंह यादव, सरस डेयरी चैयरमेन नितिन सागवान, अलवर जिला उत्तर भाजपा अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, गणेशानंद महाराज, श्रीवर्धन, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ मोहित जसवंत यादव, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीलम यादव, डॉ अंजलि यादव सहित अनेक छात्राएं मौजूद रही।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।