राजस्थान के वीर सपूतों को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाना अत्यंत गर्व का विषय: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

Jul 5, 2024 - 19:42
Jul 5, 2024 - 19:44
 0

राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने साहस, शौर्य, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ मां भारती की रक्षा में समर्पित राजस्थान के अमर बलिदानी मेजर मुस्तफ़ा बोहरा (मरणोपरांत) एवं मेजर विकास भांभू (मरणोपरांत) को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) में शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया है। कर्नल राठौड़ ने कहा कि यह संपूर्ण देश-प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इन वीरों की वीरता, साहस और मां भारती के प्रति सेवा का जज्बा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले ये वीर सपूत हम सभी को यह संदेश देते हैं कि देश की रक्षा और सेवा सर्वोपरि है। उनके बलिदान को नमन करते हुए कर्नल राठौड़ ने समस्त देशवासियों से इन अमर वीरों की कुर्बानी को हमेशा याद रखने का आग्रह किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।