5 प्रकाशित खबरें
करौली में पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ ही नदी दरवाजा कुंड और प्रमुख नदियों के घाटों पर तर्पण और पिंडदान के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।

सवाई माधोपुर में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाले सीता माता मेले के लिए विकास समिति ने कमर कस ली है। भजन संध्या और लोकगीत कार्यक्रमों के साथ विशाल भंडारे की तैयारी पूरी कर ली गई है।

जमवारामगढ़ के टोड़ेश्वर महादेव मंदिर से खवारानी जी स्थित शिव मंदिर तक 12वीं कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य में पहुंचे कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी कठिन धार्मिक यात्रा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन पर फूलों की वर्षा की।

हरमाड़ा क्षेत्र के पुनाना गांव स्थित प्राचीन चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
