26 को दिया जायेगा गांधी दर्शन का प्रशिक्षण 

26 को दिया जायेगा गांधी दर्शन का प्रशिक्षण 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया के सानिध्य में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आगामी 26 जून को आयोजित होने वाले गांधी दर्शन के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारियों पर चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया ने बताया कि करीब 250 प्रशिक्षणार्थी इसमें भाग लेंगे। महात्मा गांधी के सिद्धांतों, उसूलों, विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। बैठके में तहसीलदार प्रवीण कुमार, आयुक्त कमलेश कुमार मीणा, विकास अधिकारी शिवकुमार शर्मा, दिनेश पीपलवा, पुरूषोतम चौहान, सविता राठी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।