राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा विराटनगर के चुनाव संपन्न,मुकेश मीणा बने चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष

Sep 17, 2023 - 15:34
 0

विराटनगर।कस्बा के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा विराटनगर के चुनाव बनवारी लाल सैनी प्रदेशाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी रविशंकर शर्मा एवं सह निर्वाचन अधिकारी नितिन शर्मा ने बताया की उपशाखा के सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। जिसमें सभाध्यक्ष रमेश कुमार जैन ,उपसभाध्यक्ष रामचन्द्र बलाई, अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा सचिव सुलतान राम माली कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन को निर्वाचित किया गया।कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम कुमार सैनी, उपाध्यक्ष माध्यमिक देवेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा पूरण मल कुम्हार, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा धूणीलाल यादव ,महिला उपाध्यक्ष उगंती बाई एवं महिला मंत्री प्रियंका जैन निर्वाचित हुए।इस अवसर पर जिला महासमिति सदस्यों में पवन कुमार बरीठ,भागीरथ मल गुर्जर ,जगदीश प्रसाद यादव, विजय व्यास ,सूरजमल जाट ,नितिन सजनावत एवं प्रदेश महासमिति सदस्य पद पर रविशंकर गंगावत का निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक बनवारी लाल सैनी ने निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।