युवा महोत्सव कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन 24 दिसंबर से 

Dec 24, 2025 - 15:28
 0
युवा महोत्सव कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन 24 दिसंबर से 


धौलपुर 23 दिसम्बर । जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर को नगर परिषद ऑडीटोरियम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रतियोगिता में पंजीकरण कराने वाले समस्त प्रतिभागी 24 दिसंबर तक प्रातः 9 से 10 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएंगे । युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर महाराणा में उक्त कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्विति हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश मंगल के दिशा निर्देश में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं सचिव सुक्खो देवी रावत एवं एडीपीसी जितेंद्र जादौन की अध्यक्षता में व्यवस्था में लगाए गए सभी प्रभारी एवं कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में युवा महोत्सव के आयोजन की व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों एवं निर्णायकों को निर्देशों की शत प्रतिशत पालना से अवगत कराया गया। डीईओ धौलपुर सुक्खो देवी रावत ने युवा महोत्सव में भाग लेने वाले सभी संभागीय से ये अपील की है कि वे अपने पंजीकरण की  हार्डकॉपी, आयु संबंधी प्रमाण पत्र के रूप में माध्यमिक कक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड, जनाधार कार्ड आदि लेकर आएं। बैठक में एडीपीसी जितेंद्र जादौन, डीईओ प्राथमिक शिक्षा रामेश्वर दयाल बंसल,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी  रमाकांत शर्मा एवं नीरू जैन एवं पप्पू सिंह सिकरवार ने कार्यक्रम के प्रत्येक बिंदु पर प्रकाश डाला। नोडल अधिकारी  सुक्खो देवी रावत ने कार्यक्रम की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी को उनके दायित्व एवं निष्ठा से कार्य करने लिए आव्हान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीपीसी ने जिला शिक्षा विभाग की टीम को भावनात्मक रूप से कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के आव्हान किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संस्थापन अधिकारी अशोक उपाध्याय ने कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन हेतु अपने अनुभव साझा किए। बैठक में प्राचार्य वेदप्रकाश कर्दम, ओमवीर शर्मा,संजीव बघेला,उप प्राचार्य भगवान सिंह मीना, बिनीता शर्मा, दिलीप जैन ,व्याख्याता अजय शर्मा,वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र यादव,अजय शर्मा, अंजनी पचौरी सहित प्रशासनिक अधिकारी अशोक उपाध्याय,गोपाल अवस्थी, भूपेश शर्मा, ज्ञानेश त्यागी, धर्मेन्द्र सिकरवार ,मनोज राठौड़ हिमांशु महावर सहित जिला स्तरीय युवामहोत्सव में लगी टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे। स्थानीय विद्यालय महाराणा के प्रधानाचार्य ओमवीर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।