राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज
मंडावा।
हेतमसर कस्बे में स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन एवं पुष्प माला अर्पित करके कार्यक्रम को विधिवत रूप से आरंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखा अधिकारी सत्यनारायण दतुसलीया ने स्वयंसेविकाओं को वित्त नियोजन के उपाय बताए। प्राचार्य डॉक्टर सुनीता बेनीवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि छात्राओं को राष्ट्र उपयोगी स्वयंसेवक बनकर राष्ट्र निर्माण और उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। महाविद्यालय की होनहार छात्रा पूजा तंवर ने स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा तथा भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा के बारे में जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्य अविनाश कुमार मील ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के कुशल स्टाफ के निर्देशन में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई की। इस मौके पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य सुभाष चंद्र, योगेंद्र कुमार, रविकांत मीणा, प्रियंका, प्रियंका कुलहरि, सुनीता कुमारी, महेंद्र सिंह सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति