गौ सेवा एक महान एवं पुण्य कार्य है जो हमारी भारतीय संस्कृति परंपरा और आस्था का अभिन्न अंग है
मण्डावा ।
गौ सेवा एक महान एवं पुण्य कार्य है , जो हमारी भारतीय संस्कृति , परंपरा और आस्था का अभिन्न अंग है ।
यह विचार मंगलवार को श्री मण्डावा पिजरापोल गौशाला में आयोजित मण्डावा राज परिवार के ठाकुर अंगददेव सिंह के जन्मोत्सव कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किए l
उन्होंने कहा, कि गाय जिस भूमि पर निवास करती है। उस स्थान की पवित्रता तथा सुंदरता में स्वयं वृद्धि हो जाती है। गाय के सांस से ही उस स्थान के सभी पाप समाप्त हो जाते है। वहीं गाय में सभी तीर्थ स्थानों का निवास है। व्यक्ति गाय की पीठ को हाथ से सहलाकर उसकी सेवा करते है। गाय के पैरों को छू कर नमस्कार कर लेता है। मानो वो सभी तीर्थों का भ्रमण कर लेता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की पूर्ण रूप से सेवा करता है। जैसे गाय को पानी पिलाना, चारा खिलाना, गाय को नहलाना, गाय की पीठ पर हाथ फेरना और बीमार गाय का इलाज करके स्वस्थ करने के अलावा अन्य काम करता हैं। उस व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी हो जाती हैं।
उल्लेखनीय है की इस मौके पर उपस्थितजनों ने गायो को हरा चारा व गुड़ खिलाया तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने ठाकुर अंगददेव सिंह को बुके भेंटकर व मिठाई बांटकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, वरिष्ठ पार्षद मो० इब्राहिम, सतार राइन, संजय चौपदार, महिपालसिंह तोलियासर, चन्द्रपाल सिहं पाटोदा, सीताराम सैनी, रवि चंदेलिया, संजय धुंधरवाल, दीपक खाण्डल, पूर्व पार्षद राजकुमार निर्वाण, गिरवर सिंह चूड़ी, देवेन्द्र सिंह नूआं सहित अनेक गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति