विधायक कृष्णा पूनिया के अथक प्रयासों से भाखड़ा नहर के भियाणी हैड से सिद्धमुख तहसील के 26 गाँवों में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए सर्वे का कार्य शुरू 

May 12, 2023 - 16:13
 0
विधायक कृष्णा पूनिया के अथक प्रयासों से भाखड़ा नहर के भियाणी हैड से सिद्धमुख तहसील के 26 गाँवों में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए सर्वे का कार्य शुरू 


सादुलपुर,। भाखड़ा नहर के भियाणी हैड से सिधमुख तहसील के 26 गाँवों में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए सादुलपुर विधायक पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनिया के अथक प्रयासों से सर्वे का कार्य शुरू हो गया हैं। ज्ञातव्य है कि पानी की वर्तमान में भयंकर समस्या हैं, वर्तमान में सप्लाई मंदेली हैड से क्रमसाना साहवा, बलाऊ टिब्बा होते हुए लगभग 150 किमी दूर से पानी आ रहा हैं, तथा इतने दूर से पानी आने के कारण यह क्षेत्र अंतिम छोर पर होने के कारण पानी की लगातार विकट समस्या रही हैं। वहीं इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनिया के अथक प्रयासों से राज्य के मुख्यमंत्री महोदय से बजट घोषणा 2023-24 में घोषणा करवाकर भाखड़ा नहर के भियाणी हैड से पेयजल सप्लाई के लिए योजना स्वीकृत करवाई थी। बहरहाल अब इस योजना पर सर्वे का कार्य शुरू हो गया हैं। इस योजना से 26 गाँवों को पेयजल की समस्या से स्थाई समाधान हो सकेगा। जिसमें गालड़, रेजड़ी, धानोठी छोटी, धानोठी छोटी, दुमकी, ताबा खेड़ी, किशनपुरिया, टुंडा खेड़ी, न्यांगल छोटी, न्यांगल बड़ी, हांसियावास, ढिगारला, चुबकिया ताल, चुबकियां टीबा, चेनपुरा बड़ा, सिद्धमुख, ढाणी छोटी, ढाणी बड़ी, रामपुरिया, सादपुरा, भीमसाना एवं धागड़ा सहित 26 गाँवों में पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान जेईएन संजीव कुमार, पंप चालक देवीसिंह सहित सर्वे योजना कंपनी के स्टाफ़ सदस्य शंकरसिंह, जगदीश मांजू, रमेश पूनिया पूर्व सरपंच एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो-12 विधायक कृष्णा पूनिया के अथक प्रयासों से भाखड़ा नहर के भिरानी हैड से सिद्धमुख तहसील के 26 गाँवों में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए सर्वे का कार्य शुरू होने पर मौके पर उपस्थित जेईएन संजीव कुमार स्टाफ सदस्य एवं ग्रामीणजन

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।