बाबोसा की सादगी और विकास की दृष्टि हमें प्रेरित करती रहेगी  : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ 

Oct 23, 2024 - 22:38
 0


जयपुर टाइम्स 
जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को राजस्थान की राजनीति के पुरोधा, प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत ‘बाबोसा’ जी की जयंती पर उनके स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और आदर्श विचारों का स्मरण किया। 
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत ‘बाबोसा’ जी भारतीय राजनीति के अभिन्न अंग व हमारे अभिभावक स्वरुप थे। उनसे हमारी अनगिनत यादें जुड़ी हैं। जब भी मैं उनसे मिलता, राष्ट्रहित के विभिन्न पहलुओं के बारे में बहुत कुछ सीखता। उन्होंने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत ‘बाबोसा’ जी ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अद्भुत मिसाल कायम की, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। बाबोसा की सादगी, सेवा भावना और विकास की दृष्टि हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।