Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

पुलिस ने वाहनों से तेल चोरी करते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पुलिस ने वाहनों से तेल चोरी करते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार 

भाबरु।कस्बा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से तेल चोरी करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्यवाही में एक ट्रक व 80 लीटर तेल को किया है जब्त,थानाधिकारी अतर सिंह यादव ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहन चालको से मिलीभगत कर वाहनों से अवैध रूप से तेल निकालते हुए तीन मुलजिम गिरफ्तार कर 80 लीटर तेल जब्त किया है। इस दौरान जगदीश पुत्र पन्नालाल निवासी फोराजाबाद यूपी, पप्पू पुत्र कालूराम जाति खारवाल निवासी जवानपुरा धाबाई, पिंटू पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार किया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।