Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चूरू नागरिक संघ मुंबई की ओर से 600 कैप का वितरण 

चूरू नागरिक संघ मुंबई की ओर से 600 कैप का वितरण 


जयपुर टाइम्स
चूरू। नागरिक संघ मुंबई के
पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष संजय सरावगी, चूरू प्रतिनिधि सुनील सरावगी, भीकमचंद बगड़िया की ओर से सहदेवदास चौधरी स्कूल, आपणी पाठशाला देपलसर, विनायक संस्कार केंद्र, हनुमानगढ़ी गौशाला व विभिन्न झुग्गी बस्तियों में शरद ऋतु को देखते हुए लगभग 600 मंकी केप का वितरण किया गया। इस तरह मुंबई में रहने वाले प्रवासियों की ओर से समय समय पर इस प्रकार की सहायता अपनी मातृभूमि के लिए की जाती है। अध्यक्ष सुभाष चौधरी, सचिव रवि बगड़िया व अन्य चूरू नागरिक संघ मुंबई के पदाधिकारियों ने चूरू के विकास का प्रयास करते रहने का वादा किया है।
पूर्व अध्यक्ष संजय सरावगी व चूरू प्रतिनिधि सुनील सरावगी, भीकमचंद बगड़िया ने बताया कि आगे भी इस प्रकार से बम्बई प्रवासी चूरू में अपनापन जाहिर करते रहेंगे।