Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में
जयपुर

जयपुर से सिरसा का सफर होगा आसान; हरियाणा रोडवेज विभाग ने शुरू की नई बस सेवा, देखें शेड्यूल

राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज विभाग ने बड़ी सौगात दी है। जयपुर से हरियाणा प्रदेश के सिरसा और फतेहाबाद जिले यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग में जयपुर शहर से सिरसा शहर के बीच नई बस सेवा शुरू की है।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
Jaipur To Sirsa Haryana Roadways Bus
Jaipur To Sirsa Haryana Roadways Bus

Jaipur To Sirsa Haryana Roadways Bus: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज विभाग ने बड़ी सौगात दी है। जयपुर से हरियाणा प्रदेश के सिरसा और फतेहाबाद जिले यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग में जयपुर शहर से सिरसा शहर के बीच नई बस सेवा शुरू की है। रोडवेज विभाग की नई बस सर्विस से राजस्थान की राजधानी जयपुर और हरियाणा के बीच बस कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो जाएगी। इस बस के शुरू होने से जयपुर के साथ सीकर, चूरू, सहित प्रदेश के अन्य जिलों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

इस प्रकार रहेगा जयपुर से सिरसा के बीच नई बस सेवा का शेड्यूल

हरियाणा प्रदेश के सिरसा शहर और जयपुर के बीच शुरू हुई नई रोडवेज बस सेवा से यात्रियों की सालासर और खाटू श्याम जैसे पड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा भी आसान हो जाएगी। हरियाणा रोडवेज विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह बस जयपुर से सुबह 7:20 पर चलकर रिंगस, सीकर और फतेहपुर के रास्ते चूरू तारानगर व भादरा होते हुए सिरसा बस स्टैंड पर शाम के करीब 5:10 पर पहुंचेगी। इस बस से जयपुर शहर के यात्री चूरू, फतेहपुर, सीकर और भादरा शहर की यात्रा भी कर सकते हैं।

सिरसा से सुबह 8:00 बजे होगी जयपुर के लिए रवाना

हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई नई बस जयपुर के लिए सिरसा से सुबह 8:00 बजे रवाना होगी। यह बस हरियाणा के नाथूसरी-चौपटा और कागदाना होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसके बाद राजस्थान प्रदेश की भादरा शहर से 9:50 पर चलकर तारानगर चूरू और फतेहपुर होते हुए सीकर व रिंग्स के रास्ते शाम के समय लगभग 5:15 पर जयपुर बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इस बस को राजस्थान के धार्मिक स्थल खाटू श्याम और सालासर की यात्रा करने वाले सिरसा जिले के यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा होगी।

प्रतिक्रियाएं

7 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।