Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक ने किया नूर नगर में विकास कार्यों का लोकार्पण


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के नूर नगर स्थित वार्ड 12 में विभिन्न स्थानों पर नव निर्मित सड़क एक किलोमीटर सड़क का लोकार्पण विधायक मनोज मेघवाल ने शिलापट्टा का अनावरण कर किया है। कार्यक्रम मंे सभापति निलोफर गौरी, उप सभापति अमित मारोठिया, कांग्रेस नेता विद्याधर बेनीवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामावतार शर्मा, हाफिज अब्दुल सलाम खिची, नत्थू खां आदि लोग मंचस्थ रहे। कार्यक्रम मंे विधायक का सौ किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद एडवोकेट सलीम खान गाजी ने स्वागत भाषण दिया। विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विकास की कमी नहीं आने दी जायेगी। विधायक ने राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का अधिकाधिक फायदा उठाने की अपील लोगों से की। कार्यक्रम में नूर नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आरिफ खान, सद्दाम मौलानी, इमरान नारू, फरमान खान, आबिद खान भाटी, उस्मान राव, आदिल खान, जुनैद छींपा, बाबू काका, हारून भाटी, ईकबाल खां खिची, इमरान खान, अनवर खान, भूरजी भाटी सहित नूर नगर वेलफेयर सोसायटी के अनेक सदस्यगण मौजूद रहे। संचालन रफीक दईया ने किया।