Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सीकर

बालाजी महाराज संकट मोचन और मंगल फलदायक हैं- कविता सामोता

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
बालाजी महाराज संकट मोचन और मंगल फलदायक हैं- कविता सामोता

नीमकाथाना पाटन,(निंस)। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झामावास कोला की नांगल और बूल्लूपूरा में हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित विशाल मेले और भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ इन सभी कार्यक्रमों में वीरांगना कविता सामोता जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई ।
इस अवसर पर वीरांगना कविता सामोता का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। मीडिया से बात करते हुए वीरांगना कविता सामोता ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण उत्सव में से एक है बालाजी महाराज संकट मोचन और मंगल फलदायक हैं मैं बालाजी महाराज से प्रार्थना करती हूं कि मेरे नीमकाथाना वासियों का जीवन खुशहाल और समृद्ध रहे और सभी निवासी निरोगी रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।