Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सीकर

श्रीमाधोपुर में छलिया वाली जोहड़ी इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की मुहिम

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

ग्रीष्म ऋतु के आगमन पर श्रीमाधोपुर में छलिया वाली जोहड़ी इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में अवस्थित पेड़ों पर निवास करने वाले बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की मुहिम शुरू की है सामाजिक कर्तव्य के प्रति समर्पित हिमांशु जोशी ने बताया कि कुल 51 परिंडे छालीया वाली जोहड़ी बालाजी मंदिर परिसर में व बाहर के प्रांगण में लगाए गए हैं सांवरमल चोटिया ने बताया कि आने वाले गर्मी के मौसम में आगामी दिनों में अनेक सार्वजनिक स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया है इस अवसर पर सचिन शर्मा, सांवरमल चोटिया , प्रमोद मीणा रितिक शर्मा, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।