Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

जाट समाज के युवाओं ने पूनिया को हटाने पर किया प्रदर्शन -नारेबाजी कर आलाकमान का पुतला फूंका

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर। सतीश पुनिया को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते ही विरोध शुरू हो गया है। खासकर जाट समाज में लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को काफी गहमागहमी रही। प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने आक्रोशित युवाओं ने जमकर नारेबाजी की ओर भाजपा को नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। जाट समाज के युवाओं में खासा आक्रोश देखा गया। सैंकड़ों की संख्या में गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे लोगों ने सतीश पुनिया के सर्मथन में नारेबाजी की और उनको प्रदेश अध्यक्ष से हटाए जाने को भाजपा के लिए आत्मघाती कदम करार दिया। इन लोगों का कहना था कि सतीश पुनिया ने प्रदेश भर में भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान की और कांग्रेस सरकार की विफलताओं से आमजन को रूबरू कराया। पुनिया के अध्यक्ष बनने से भाजपा के प्रति लोगों का काफी झुकाव हो गया था मगर चुनावों से नौ माह पूर्व इस तरह उनको हटाकर गलत किया गया है। आक्रोशित लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय आलाकमान का पुतला फूंका और अपना आक्रोश जताया। काबिले गौर है सतीश पुनिया को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह चितौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।