Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के जरिए पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर प्रदेशभर में वृक्षारोपण, गौसेवा और निर्धन भोजन वितरण जैसे सेवा कार्य आयोजित किए गए।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के जरिए पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन इस बार प्रदेशभर में सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी के निर्देशन में राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए।

झुंझुनूं के खेतड़ी में 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसी तरह सीकर, बीकानेर और हनुमानगढ़ सहित कई अन्य जिलों में भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाए गए। बालोतरा में कार्यकर्ताओं ने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया और गौसेवा का पुनीत कार्य किया।

जयपुर, डीडवाना, कुचामन, जोधपुर, उदयपुर, नोहर, राजसमंद, दौसा और भरतपुर सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन और फल वितरित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मदद पहुंचाना और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से ही ये जनकल्याणकारी कार्यक्रम सफल हो सके हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इन आयोजनों के जरिए न केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता का सम्मान किया गया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति जन-जागरूकता भी फैलाई गई।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।