Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का बदला मेन्यू, बच्चों को थाली में मिलेगी ये चीजे

Haryana mid day meal
Haryana mid day meal

Midday meal new menu : हरियाणा के रेवाड़ी में सरकारी स्कूलों में मिड डे मील को लेकर नया नियम लागू किया गया है। अब बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में बच्चों को कड़ी पकोड़ा चावल से लेकर सोया खिचड़ी रागी का पुआ और राजमा चावल तक मिड डे की थाली थाली में दिया जाएगा। रोजाना बच्चों को व्यंजन दिया जाएगा इसके लिए शिक्षा विभाग के द्वारा नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

इस नए शेड्यूल का उद्देश्य बच्चों को भोजन में विविधता देने के साथ-साथ उचित प्रोटीन फाइबर आयरन सहित सभी जरूरी पोषक तत्व भी देना है। बच्चों को अब थाली में कढ़ी पकोड़ा चावल, पौष्टिक पराठा दही, सोया खिचड़ी, मीठा दलिया, चावल सफेद चना, आदि दिया जाएगा।

क्या है मिड डे मील का नया शेड्यूल

नए शेड्यूल के अनुसार दाल चावल, रोटी मूंग मसूर दाल नमकीन दलिया, गेहूं और रागी का पुआ, सब्जी पुलाव काला चना, राजमा चावल और रोटी दही भी दिया जाएगा। रेवाड़ी के सभी स्कूलों में इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

बच्चों के खाने में पोषक तत्वों की नहीं होनी चाहिए कमी

हरियाणा सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बच्चों के खाने में पोषक तत्वों की कमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। जो भी मिड डे मील में खाना दिया जाए सभी खाना पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए।