Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानीपत और मेहंदीपुर बालाजी के बीच शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की सुपरफास्ट सर्विस, 4 राज्यों के यात्रियों का सफर बनाएगी आसान, देखें शेड्यूल

Haryana Roadways
Haryana Roadways

Haryana Roadways: हरियाणा और राजस्थान के बीच बस कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से हरियाणा के पानीपत जिले से राजस्थान प्रदेश के मेहंदीपुर बालाजी के बीच हरियाणा रोडवेज की नई सुपर फास्ट बस सर्विस शुरू की गई है। हरियाणा रोडवेज की सुपरफास्ट बस हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के यात्रियों का सफर भी आसान बनाएगी। जानकारी के अनुसार यह सुपरफास्ट बस पानीपत से चलकर दिल्ली होते हुए बल्लभगढ़ और पलवल के रास्ते उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा पहुंचेगी। इसके बाद मथुरा से राजस्थान प्रदेश में भरतपुर जिले में प्रवेश कर मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगी।

इस प्रकार रहेगा पानीपत से मेहंदीपुर बालाजी के बीच शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई पानीपत जिले से राजस्थान प्रदेश के मेहंदीपुर बालाजी धार्मिक स्थल तक सुपरफास्ट बस सर्विस पानीपत से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर दिल्ली कालेखा सुबह 10:00 बजे, बल्लभगढ़ सुबह 10:45 बजे और पलवल सुबह 11:20 पर पहुंचेगी। वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा बस स्टैंड पर यह बस दोपहर 2:00 बजे और राजस्थान प्रदेश के भरतपुर में दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अपने अंतिम स्टेशन मेहंदीपुर धाम पर शाम 5:00 बजे तक आगमन होगा।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

रोडवेज की सुपरफास्ट बस वापसी में मेहंदीपुर बालाजी धाम से सुबह 7:15 रवाना होकर भरतपुर से सुबह 9:10, मथुरा से सुबह 10:15 और पलवल से दोपहर 12:20 बजे तक चलेगी। इसके बाद बल्लभगढ़ से दोपहर 12:50 बजे, फरीदाबाद से दोपहर 1:15 बजे और दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे चलेगी। यह बस अंत में पानीपत बस स्टैंड पर लगभग शाम 4:30 बजे तक पहुंचेगी।