Kal Ka Mausam: हरियाणा प्रदेश में आज 8 अक्टूबर को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के जींद, फतेहाबाद, कैथल, हिसार, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी सहित कई जिलों में आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ ने भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 5 दिन तक लगातार बारिश (Haryana weather) होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में 9 और 10 अक्टूबर को अधिकतम 40 की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है। जींद शहर में सुबह से बादल छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा प्रदेश में मौसम में हुए अचानक बदलाव ने एक बार फिर किसानों की चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं।
पानीपत सहित इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग, चंडीगढ़ की ओर से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार आज कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर जिले में बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला जिले में हल्की से मध्यम बारिश (Rain Update Haryana) होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव होने के बाद इन जिलों में आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
अगले 5 दिन तक लगातार हरियाणा में रहेगा मौसम में बदलाव
हरियाणा प्रदेश में आज 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक लगातार अलग-अलग जिलों में मौसम में बताओ देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्य में बारिश (Rain Alert Haryana) होने के आसार हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी के पास हिसार शहर का पर 37 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि, आगे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने के कारण अगर हरियाणा में बारिश होती है तो तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज सुबह से प्रदेश के जींद, कैथल, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले में घने बादल छाए हुए हैं। वहीं हिसार फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी जिले में आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं।


