Gold-Silver Rate Hike: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में त्योहारी सीजन नजदीक आने और विवाह-शादियों का समय शुरू होने के बाद सोने-चांदी की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। जयपुर शहर में लगातार बढ़ रही सोने चांदी की स्थानीय मांग के चलते चमकीली धातु की कीमत (gold silver rate Jaipur) पर भी असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की डिमांड में आई तेजी की वजह से जयपुर में सोना 600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 400 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में उपभोक्ताओं की डिमांड के मद्देनजर बुधवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 600 रुपए महंगा हो गया। वहीं जेवराती सोने का भाव 500 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गया। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी बुधवार को 400 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई।
फेडरल रिजर्व की बैठक के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमकीली धातु के भाव में दिखाई दिया उतार-चढ़ाव
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खूंटेटा का कहना है कि फेडरल रिजर्व की बैठक के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकिली धातु सोना-चांदी के भाव (gold silver rate) में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके चलते स्थानीय बाजार में कीमत में लगातार बदलाव हो रहा है। वहीं ज्वैलर्स ने भी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सोना-चांदी की खरीद शुरू कर दी है। जिससे स्थानीय बाजारों में सोने चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।
देखिए जयपुर में सोने-चांदी के भाव
जयपुर शहर में सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के अनुसार सोने-चांदी के भाव (gold silver rate) में स्थानीय मांग के कारण तेजी देखने को मिल रही है। सर्राफा ट्रेडर्स समिति से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जयपुर शहर में चांदी (999) का भाव 228.2 रु. प्रति ग्राम चल रहा है। वहीं सोना स्टैंडर्ड का भाव 15,180 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना जेवराती का भाव 13,930 रुपए प्रति ग्राम चल रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट जेवराती सोने का भाव (today gold rate in Jaipur) 1,1840 रुपए प्रति ग्राम और 14 कैरेट जेवराती सोने का भाव 9,410 रुपए प्रति ग्राम चल रहा है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


