Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के सीकर से 21 अक्टूबर को चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, जयपुर सहित इन जिलों के टूरिस्ट यात्रियों को मिलेगा लाभ, देखिए शेड्यूल

आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन हेतु 21 अक्टूबर को सीकर से चलने वाली ट्रेन से जयपुर सहित कई जिलों के श्रद्धालु टूरिस्टों को लाभ मिलेगा। यह ट्रेन सीकर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर जयपुर होते हुए अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ शहर से निकलेगी।

Rajasthan News
Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में घूमने की शौकीन टूरिस्ट यात्रियों को आईआरसीटीसी ने बड़ी सौगात दी है। आईआरसीटीसी राजस्थान प्रदेश की टूरिस्ट यात्रियों के लिए 21 अक्टूबर को सीकर जिले से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन मेवाड़ और बागड़ के श्रद्धालुओं के लिए टूरिस्ट यात्रा हेतु काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार IRCTC 21 अक्टूबर से राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए 12 दिवसीय दक्षिण भारत दर्शन यात्रा आयोजित करेगा। आईआरसीटीसी के तहत भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 21 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश के सीकर से टूरिस्टों को लेकर रवाना होगी।

जयपुर सहित इन जिलों के श्रद्धालु टूरिस्टों को मिलेगा लाभ

आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन हेतु 21 अक्टूबर को सीकर से चलने वाली ट्रेन से जयपुर सहित कई जिलों के श्रद्धालु टूरिस्टों को लाभ मिलेगा। यह ट्रेन सीकर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर जयपुर होते हुए अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ शहर से निकलेगी। इस ट्रेन से जयपुर, उदयपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़, अजमेर और भीलवाड़ा जिले के श्रद्धालु टूरिस्ट दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। तक जाएगी। वहीं वापसी में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 12 दिन की यात्रा के बाद 1 नवंबर को सीकर जंक्शन पर पहुंचेगी।

टूरिस्ट इन धार्मिक स्थलों की कर सकेंगे यात्रा

आईआरसीटीसी द्वारा शुरू की गई भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav tourist train) से राजस्थान प्रदेश के श्रद्धालु तिरुपति बालाजी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और रामेश्वरम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इस ट्रेन में यात्रा के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा बजट के अनुसार दो प्रकार के पैकेज स्टैंडर्ड पैकेज और कंफर्ट पैकेज रखे गए हैं। स्टैंडर्ड पैकेज बुक करने के लिए यात्रियों को 37,810 रुपए और कंफर्ट पैकेज बुक करने के लिए 50,290 रुपए खर्च करने होंगे। आईआरसीटीसी के पैकेज में होटल में ठहराव, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, ट्रेन बर्थ, ट्रैवल इंश्योरेंस, स्थानीय बस परिवहन और मंदिर दर्शन जैसी तमाम सुविधाओं को शामिल किया गया है।

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

IRCTC द्वारा जारी की शेड्यूल के अनुसार भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन यात्रियों को 24 अक्टूबर तिरुपति बालाजी धार्मिक स्थल के दर्शन कराएगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन और 27 अक्टूबर को मदुरै में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन कर यात्री वहीं पर रात्रि प्रस्थान करेंगे। 28 अक्टूबर को यह ट्रेन मीनाक्षी मंदिर से कन्याकुमारी के भ्रमण और दर्शन के लिए रवाना होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन मरकापुर स्टेशन पर पहुंचेगी। इस प्रकार 12 दिन की धार्मिक यात्रा के बाद यह ट्रेन 01 नवंबर वापसी में सीकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।