अमृत भारत रथ यात्रा कांवट पहुँचने पर विप्र समाज ने किया जोरदार स्वागत

कांवट-श्री परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा के तहत अमृत भारत रथ के शुक्रवार शाम को कांवट पहुँचने पर विप्र समाज द्वारा गाजे-बाजे के स्वागत किया गया।अमृत भारत रथ यात्रा के कांवट पहुँचने पर विप्र समाज द्वारा शीतला माता चौक से कार्यक्रम स्थल तक गाजे-बाजे से साथ पुष्पवर्षा करते हुए ले जाया गया।विप्र समाज अध्यक्ष दशरथ कुमार जोशी ने बताया कि अमृत भारत रथयात्रा पहुँचने पर रथ में विराजमान भगवान परशुराम जी को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया गया।इस दौरान विप्र समाज बन्धुओ द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर विप्र समाज अध्यक्ष दशरथ कुमार जोशी,अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश जोशी,मुरारी लाल शर्मा,विजय शर्मा,पवन शर्मा,मनोज जोशी,भुवनेश्वर तिवाड़ी,दिनेश कुमार मिश्रा,रमेश कुमार मल्लाका,कैलाश चंद भातरा, रतनलाल शर्मा,शिंभूदयाल बावलियां, विष्णु पुजारीयशपाल शर्मा,विकास कुमार,शंकरलाल मिश्रा,महेश काव्यपाठी,गिरीश तिवाड़ी,सन्दीप जोशी,नरेंद्र मोती,मनोज शर्मा,सांवरमल तिवाड़ी सहित समाज के कई विप्र बन्धु मौजूद थे।